मध्य रेल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सेमिनार, नैतिक आचरण पर जोर

मुंबई। मध्य रेल के सतर्कता संगठन की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्थित मध्य रेल मुख्यालय के चिंतन कॉन्फ्रेंस हॉल में ?आचरण नियम एवं हितों का टकराव? विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नैतिक आचरण, जवाबदेही और सतर्कता की भावना को और मजबूत करना रहा।

सेमिनार का संचालन पश्चिम रेलवे के पूर्व वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी कुलदीप जैन ने किया। उन्होंने आचरण नियमों, हितों के टकराव तथा सेवा के दौरान पारदर्शिता और नैतिक जिम्मेदारियों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में मध्य रेल के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार, उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज कुमार दोहरे सहित मुंबई मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मध्य रेल के अन्य मंडलों और उत्पादन इकाइयों के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेमिनार में भाग लिया।

यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत आयोजित किया गया, जो 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चल रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम ?समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा? रखी गई है। अभियान के माध्यम से संगठन के सभी स्तरों पर ईमानदारी, नैतिक आचरण, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।