मथुरा छावनी स्टेशन पर लगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर, 11 पेंशनभोगियों को मिला लाभ

मथुरा छावनी स्टेशन पर लगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर, 11 पेंशनभोगियों को मिला लाभ

रेलवे ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए लगाया शिविर

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) शिविर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 11 पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए।

शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें इसके लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। डिजिटल सुविधा के माध्यम से पेंशनभोगी घर बैठे या रेलवे की ओर से आयोजित शिविरों में ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

रेल प्रशासन की इस पहल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को समय की बचत के साथ डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।