भ्रष्टाचार की खबर पर पत्रकार के खिलाफ FIR, अब थाना प्रभारी पर एनकाउंटर की धमकी का आरोप!

भ्रष्टाचार की खबर पर पत्रकार के खिलाफ FIR, अब थाना प्रभारी पर एनकाउंटर की धमकी का आरोप!

जिस पर खबर चली, वही बना वादी; पत्रकार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

#Hardoi 

भ्रष्टाचार पर सवाल उठाना क्या अब पत्रकारों के लिए अपराध बनता जा रहा है? कासिमपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार प्रियांशु सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और थाना प्रभारी पर पांच दिन में एनकाउंटर कर जेल भेजने की कथित धमकी देने के आरोप ने पुलिस महकमे को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

हैरानी देखिए! पत्रकार ने जिस प्रधान प्रतिनिधि दीनदयाल के खिलाफ खबर प्रसारित की, उसी की तहरीर पर पत्रकार और उनके सहयोगी को आरोपी बना दिया गया। 13 नवंबर को FIR दर्ज हुई, वहीं पत्रकार ने 14 नवंबर को एसपी के दरबार में पहुंचकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई।

मामले को और गंभीर बनाता है थाना प्रभारी घनश्याम राम पर लगा कथित एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप। पत्रकार का दावा है कि उन्हें और उनके सहयोगी लकी सिंह को पांच दिन के अंदर एनकाउंटर कर जेल भेजने की बात कही गई।

अब सबसे बड़ा सवाल थाना प्रभारी से है?क्या पुलिस की वर्दी कानून के संरक्षण के लिए है या किसी पत्रकार को डराने के लिए?

एसपी हरदोई से मांग है कि पत्रकार की शिकायत, वायरल ऑडियो और थाना प्रभारी की भूमिका की स्वतंत्र जांच कराई जाए। कथित ऑडियो की फॉरेंसिक जांच हो और यदि आरोप प्रमाणित हों तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता, पुलिस की जवाबदेही और कानून के राज की है।

आखिर वर्दी की मर्यादा भी संविधान और कानून से ही तय होती है, उससे ऊपर कोई नहीं!

#डी.डी. शुक्ला/स्वतंत्र पत्रकार, हरदोई

Uttar Pradesh Highlights Allfollower Shyam Prakash UP Police Pro Cell Hardoi Yogi Adityanath Office Yogi Adityanath