बैकुण्ठपुर-शिवपुर चरचा में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, 35 वार्डों का हुआ निर्धारण

बैकुंठपुर।संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नया रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 20 वार्डों में 1 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जनजाति, 7 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 10 वार्ड अनारक्षित प्रवर्ग के लिए निर्धारित किए गए। इनमें महिला आरक्षण का भी प्रावधान रखा गया है।वहीं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों में 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जनजाति, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 8 वार्ड अनारक्षित प्रवर्ग के लिए निर्धारित किए गए। इन प्रवर्गों में भी महिला आरक्षण का प्रावधान शामिल है आरक्षण प्रक्रिया कलेक्टर एवं विहित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।