बीना यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 3 ट्रेनों के मार्ग बदले, यात्रियों को करना होगा ध्यान

जयपुर। मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की 3 रेल सेवाओं के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, भोपाल-जोधपुर और जोधपुर-भोपाल रेल सेवाएं 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। वहीं, तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी रेल सेवा 17 अक्टूबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बीना स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। निर्धारित तिथियों में संबंधित ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव

भोपाल-जोधपुर रेल सेवा: गाड़ी संख्या 14814, 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक भोपाल से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग भोपाल?संत हिरदाराम नगर?मक्सी?रुठियाई होकर संचालित होगी।

जोधपुर-भोपाल रेल सेवा: गाड़ी संख्या 14813, 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रुठियाई?मक्सी?संत हिरदाराम नगर?भोपाल होकर चलेगी।

तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी रेल सेवा: गाड़ी संख्या 20482, 17 अक्टूबर 2026 को तिरुचिरापल्ली से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग भोपाल?संत हिरदाराम नगर?मक्सी?नागदा?कोटा?सवाई माधोपुर होकर संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग और संचालन से संबंधित जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।