बाबा इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत पोस्टर, रंगोली ,भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत पोस्टर, रंगोली ,भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में 24 नवंबर 2026 को जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान एवं नमामि गंगे कार्यक्रम में जिला गंगा समिति व अरिहंत वृक्षारोपण समिति के सह तत्वावधान में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा नदियों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मृगांक कुमार जैन एवं राहुल सोलंकी रहे वहीं विशिष्ट अतिथि ट्री मैन प्रशांत जैन व गौ सेवक अमन वार्ष्णेय रहे ।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से परिचित कराना, उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराना तथा जल स्रोतों एवं नदियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छ वातावरण न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को रंगोली बनाओ, चित्रकला, स्लोगन लेखन, भाषण तथा जागरूकता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर मिला। 

भाषण प्रतियोगिता में आरोही पाल और श्रुति वार्ष्णेय ने प्रथम पूर्वी और कृतिका ने द्वितीय स्थान पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में आराध्या राठी ने प्रथम नन्दिनी चौहान, काव्या शर्मा ने द्वितीय नंदिनी माहेश्वरी ने तृतीय स्थान तथा रंगोली में साक्षी सोलंकी,सृष्टि उपाध्याय, तान्या वार्ष्णेय, अलंकृता यादव ने प्रथम यशी ,आराध्या शर्मा,भूमिका, आराध्या ने द्वितीय तथा प्राची और अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को जिला गंगा समिति के सदस्यों द्वारा 35 से अधिक छात्र छात्राओं को टी शर्ट ,मेडल ,कैप आदि देकर सम्मानित किया गया।बाद में गंगा स्वक्षता की शपथ दिलाई गई ।।

 

इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान या एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करना एक बेहतर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने नमामि गंगे कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा नदी हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नदियों को स्वच्छ रखना, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना और जल का सदुपयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नदियों में कूड़ा, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ डालने से जल प्रदूषित होता है और जलीय जीवों एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

 

अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में डालें, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग कम करें, पानी की बर्बादी रोकें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही, अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें।

 

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं। यदि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे, तो स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जा सकता है।

 

इस मौके पर प्रशासक अमित माहेश्वरी गंगा समिति के पदाधिकारी संचित सक्सेना, अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन, संरक्षक मृगांक कुमार जैन, प्रिंस माहेश्वरी,राहुल सोलंकी अमन वार्ष्णेय, सूरज सागर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा |