बाड़मेर रेलवे ट्रैक और यार्ड में चला गहन स्वच्छता अभियान लायंस क्लब और रेल कर्मचारियों ने मिलकर की साफ-सफाई, यात्रियों को दिया स्वच्छता का संदेश

जोधपुर। ?स्वच्छता ही सेवा-2026? अभियान के तहत बाड़मेर रेलवे स्टेशन के ट्रैक, यार्ड और आसपास के रेलवे परिसर में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित अभियान में लायंस क्लब बाड़मेर के सदस्यों और रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक और यार्ड में लंबे समय से जमा कचरे को हटाया गया। रेल कर्मचारियों और लायंस क्लब के सदस्यों ने रेलवे परिसर की साफ-सफाई करते हुए यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से रेलवे ट्रैक और परिसर में कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई।

यात्रियों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा गया कि चलती ट्रेन से कचरा रेलवे ट्रैक या बाहर नहीं फेंकें। कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। रेलवे प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में यात्रियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

अभियान के माध्यम से रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब बाड़मेर के सदस्यों और रेल कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।