बरौला पुल पर खतरे की आहट, भारी ट्रकों के शोर और टक्कर से सुरक्षा पर सवाल

 

रेलवे मालगोदाम से गुजरने वाले ट्रकों से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, पुल के पिलरों से टकराने का आरोपय जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर सवाल

अलीगढ़। बरौला पुल के आसपास रेलवे मालगोदाम से माल लेकर आने-जाने वाले भारी ट्रकों के कारण अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि आवाजाही के दौरान कई ट्रक पुल के पिलरों से भी टकराते हैं, जिससे पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।स्थानीय लोगों की परेशानी और पुल को संभावित नुकसान के बावजूद संबंधित विभागों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण और पुल की नियमित जांच की व्यवस्था है, तो इन समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है। न सेतु निगम की सक्रियता दिख रही है और न ही अन्य जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। ऐसे में मांग उठ रही है कि पुल के पिलरों की तकनीकी जांच कराई जाए, ध्वनि प्रदूषण के स्तर को मापा जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए।पुल की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण संबंधित अधिकारियों को समय रहते निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें।