फिरोजपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान

फिरोजपुर। रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार फिरोजपुर मंडल में 1 से 7 नवंबर 2026 तक ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 4 नवंबर को मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, सुरक्षा और उचित उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत खानपान कर्मचारियों को भोजन की बर्बादी रोकने और खाद्य पदार्थों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कर्मचारियों को खाद्य सामग्री का सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से भंडारण करने तथा खाद्य अपशिष्ट को निर्धारित कूड़ेदान में ही डालने की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया। रेलवे का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और जिम्मेदार खाद्य प्रणाली सुनिश्चित करना है।