पीलीभीत से बड़ी खबर, पीलीभीत में रिश्तों का हुआ कत्ल। जमीन के पैसों के विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या,आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोटर/राजेश गुप्ता लोकेशन/कोतवाली बीसलपुर, पीलीभीत

पीलीभीत से बड़ी खबर,
जमीन के पैसों के विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या,आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पीलीभीत जनपद में कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम नसरुल्लापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी ही 50 वर्षीय मां की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आज दिनांक 27.08.2026 को दोपहर करीब 01:17 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम नसरुल्लापुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थाना बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका की पहचान सुनीता देवी पत्नी रामप्रताप गंगवार, उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका के पुत्र विकास गंगवार (उम्र करीब 20 वर्ष) ने अपनी लगभग 3 बीघा जमीन बेची थी। इसी बिक्री से मिले रुपयों को लेकर मां-बेटे में विवाद हो गया। मां द्वारा रुपये मांगे जाने पर विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी विकास गंगवार पुत्र रामप्रताप गंगवार को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना बीसलपुर पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।