पीजी कॉलेज धमतरी में युवा उत्सव चयन स्पर्धा आयोजित

पीजी कॉलेज धमतरी में युवा उत्सव चयन स्पर्धा आयोजित


धमतरी। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में मंगलवार को युवा उत्सव चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक के निर्देशन में आयोजित यह स्पर्धा नवीन भवन स्थित सेमिनार हॉल में सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई।
कार्यक्रम में युवा उत्सव प्रभारी प्रो. पंकज जैन, डॉ. सीमा साहू और सुश्री रश्मि कुजूर के मार्गदर्शन में कुल 17 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें एकल गायन, सुगम गायन, समूह गायन, शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, परिचर्चा, वाद-विवाद, रंगोली, पेंटिंग, कार्टूनिंग, स्पॉट पेंटिंग और पोस्टर सहित विभिन्न विधाएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने सभी विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक के उद्बोधन से हुआ। संगीत विधाओं में संगतकार के रूप में श्री वीरेंद्र साहू, श्री रविकांत गजेंद्र और श्रीमती कलेश्वरी साहू ने सहयोग दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त ग्रंथपाल श्री पीवी पराड़कर भी उपस्थित रहे।
वाद-विवाद और परिचर्चा प्रतियोगिताएं प्रो. दुर्गेश प्रसाद, प्रो. कोमल प्रसाद, प्रो. कृष्ण कुमार देवांगन और प्रो. गोपी कुर्रे के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। वहीं रंगोली, पेंटिंग, कार्टूनिंग और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन श्रीमती गायत्री लहरे, सुश्री निशा तिवारी तथा अन्य प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में कराया गया।
विभिन्न विधाओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. हेमवती ठाकुर, डॉ. सरला त्रिवेदी, डॉ. सपना ताम्रकार, श्रीमती पल्लवी, श्रीमती ग्रेस कुजूर, सुश्री आकांक्षा मरकाम, सुश्री आकांक्षा कश्यप, डॉ. आकांक्षा मिश्रा, डॉ. वेदवती देवांगन, डॉ. तामेश्वरी साहू, प्रो. गोविंद प्रसाद, प्रो. राजेश चौरसिया, प्रो. हरप्रीत आनंद, प्रो. भूपेंद्र साहू, डॉ. राकेश साहू सहित समस्त प्राध्यापकों और अतिथि प्राध्यापकों ने निभाई।
युवा उत्सव प्रभारी प्रो. पंकज जैन ने बताया कि 17 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी नवंबर माह में रायपुर में आयोजित इंटर कॉलेज युवा उत्सव में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पीजी कॉलेज धमतरी का युवा उत्सव में हर वर्ष प्रभावी प्रदर्शन रहा है और महाविद्यालय की टीमें लगातार राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती रही हैं।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने आयोजन की सफलता के लिए युवा उत्सव टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।