पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

₹7.83 लाख से अधिक का सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान कर शॉल व स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

बदायूं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी कुसुम पत्नी राम चन्द्र को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने उन्हें शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 7 लाख 83 हजार 995 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समर्पण के चलते बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारियों के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी कुसुम के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पालिकाध्यक्ष ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नगर पालिका हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

विदाई समारोह में सभासद रवि, अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तयव्व, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, महेश बाबू, गजेन्द्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, मुनीष, नवीन, सुभरतन, सुभाष, रोहित, अवनीश एवं राम सरन सहित नगर पालिका के अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।