पंचकूला में रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर, 71 यूनिट रक्त एकत्रित; हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में हुआ आयोजन

प

 

रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन, रोट्रैक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल एवं NFI द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

 

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में 71 यूनिट रक्त एकत्रित

 

पंचकूला, 3 नवंबर 2026: रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन, रोट्रैक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल एवं NFI के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, सेक्टर-6, पंचकूला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। Rotary & Blood Bank Society Resource Centre की टीम के सहयोग से शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

 

आसपास के विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यालयों से बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।

 

शिविर के चेयरमैन रोटेरियन कपिल बंसल ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।

 

क्लब सचिव रोटेरियन पुनीत कंसल ने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के साथ समन्वय स्थापित करने में विशेष योगदान दिया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन जमाल राशिद ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुनील दीवान ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रोटेरियन मधु गर्ग, रोटेरियन विजय गर्ग एवं रोटेरियन उदित मित्तल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन रोटेरियन डॉ. पंकज कपूर ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस नेक कार्य में भाग लेने की अपील की।

 

रोटेरियन अनुज अग्रवाल ने कपड़े एवं जूट के बैग वितरित कर लोगों को पॉलीथिन मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

NFI के सचिव एवं कंज्यूमर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कपूर तथा वुमन विंग की स्नेहा दास ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

 

Rotary & Blood Bank Society Resource Centre की टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. मनीष राय का विशेष धन्यवाद किया।

 

रोट्रैक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल के अध्यक्ष Rtr. अर्शित भागी एवं सचिव Rtr. अनन्या गोसाईं के नेतृत्व में रोट्रैक्टर्स ने आयोजन में उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। विशेष रूप से Rtr. वैश्णवी जायसवाल ने शिविर को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत की। Rtr. अनु गुप्ता, Rtr. अंश घोसले, Rtr. सोविना सैनी एवं Rtr. मैथिली व्यास ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

अंत में सभी आयोजकों ने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, ब्लड बैंक टीम, रक्तदाताओं एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।