नहीं थम रहा क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला: कलरा में किसान का घर खंगाल ले गए चोर, बम्होरीकलां पुलिस बेबस!

जतारा (टीकमगढ़)। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने आम जनता की नींद उड़ा दी है। पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों ने पहले जहां जतारा क्षेत्र में लगातार चोरिया की तो वहीं ताजा मामला बम्होरीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम कलरा से सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने एक किसान के सूने घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के लाखों के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं,पीड़ित किसान गणेश कुमार अहिरवार ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी कर अपने परिवार का पेट पालता है। घटना के दिन परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर को सूना पाकर घात लगाए बैठे अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर चोरों ने बड़े आराम से कमरों और अलमारियों के ताले चटकाए और बक्सों में रखे सोने-चांदी के गहने बटोर ले गए,चोरों ने किसान के घर से तिजोरी साफ करते हुए इन जेवरातों को पार कर दिया:सोने की अंगूठी और सुहाग की निशानी मंगलसूत्र चांदी की पायल, चूड़ियां और भारी कड़ापीड़ित के अनुसार, चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये है। गरीब किसान के लिए यह उसकी जिंदगी भर की जमा-पूंजी थी, जिसे चोर पल भर में उड़ा ले गए।बॉक्स ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल,,जब परिवार वापस लौटा, तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि पुलिस की ढीली गश्त के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।पीड़ित गणेश अहिरवार ने थाना बम्होरीकलां पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इन शातिर चोरों को सलाखों के पीछे भेज पाती है और पीड़ित को उसका सामान वापस दिला पाती है।