त्योहारों पर रेल यात्रियों को राहत, वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फर्रुखाबाद ठहराव समय में बदलाव

त्योहारों पर रेल यात्रियों को राहत, वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फर्रुखाबाद ठहराव समय में बदलाव

वडोदरा-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन का बदला समय

गोरखपुर। त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन के फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठहराव के समय में संशोधन किया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया है। ट्रेन के अन्य स्टेशनों पर ठहराव का समय पहले की तरह ही रहेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, गाड़ी संख्या 09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 02 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक वडोदरा से चलेगी। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी।

इसी तरह, गाड़ी संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 04 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक गोरखपुर से संचालित होगी। यह ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पर दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी और 3:30 बजे प्रस्थान करेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों ट्रेनों के फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठहराव के समय में ही बदलाव किया गया है। शेष सभी स्टेशनों पर इनके आगमन और प्रस्थान का समय यथावत रहेगा।