तरकुलवा के परासखांड में लगा पशु आरोग्य मेला, 373 पशुओं का हुआ उपचार

तरकुलवा, देवरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन आज विकास खण्ड तरकुलवा के ग्राम परासखांड में किया गया। मेले में कुल 373 पशुओं का उपचार किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संजय भारती द्वारा फीता काटकर, गौ-पूजन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मेले में आए ग्रामवासियों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा, बुखार की दवाएं एवं भूख बढ़ाने वाली दवाएं प्राप्त कीं। जो पशु बांझपन के शिकार थे, उनका विशेष रूप से परीक्षण कर उपचार किया गया तथा पशुपालकों को संतुलित पशु आहार एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी तरकुलवा डॉ. उदय भान वरुण, डॉ. के.पी. सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी शशांक शेखर शाही, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम नक्षत्र, चालक राकेश कुमार एवं पशु मित्र सुनील प्रजापति आदि उपस्थित रहे।