डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण अभियान बैंक ऑफ बड़ौदा रीजनल शाखा में चलाया गया

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,भारत विकास परिषद (ब्रह्मावर्त प्रान्त) विवेकानंद शाखा के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण अभियान बैंक ऑफ बड़ौदा रीजनल शाखा में चलाया गया।जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा बैंक में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।डॉ अनुराग ने बताया कि 1 वर्ष के बच्चे का यदि हृदय कार्य करना बंद कर दे तो 15 बार दबाव व 2 बार मुंह से सांस तथा 1 वर्ष से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को 30 बार दबाव व 2 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि सीपीआर देने से पूर्व हमें यह आकलन करना होगा कि व्यक्ति के हृदय ने काम करना बंद किया है या सामान्य रूप से बेहोश हुए हैं इसके लिए हमें नाक के पास देखना होगा कि सांस का आवागमन हो रहा है या नहीं कैरोटिड पल्स देखकर व व्यक्ति को हिलाने जगाने के बाद यदि कुछ भी न हो रहा हो तो हमें समझना होगा कि इन्हें सीपीआर की आवश्यकता है।बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा पौध व गणेश जी की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उप क्षेत्रीय प्रमुख धर्मेंद्र कुमार माहुर,आरबीडीएम मनोज कुमार जांगिड़,एलडीएम गोपाल कृष्णा सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।