डही के प्रधान सौरभ सिंह शानू ने गोपामऊ विधायक के समक्ष उठाया ग्रामीण सड़क का मुद्दा, जल्द निर्माण की उम्मीद

फत्तेपुर से सलेमपुर तक सड़क निर्माण की मांग, विधायक श्याम प्रकाश ने दिया आश्वासन

 

डही के प्रधान सौरभ सिंह शानू ने गोपामऊ विधायक के समक्ष उठाया ग्रामीण सड़क का मुद्दा, जल्द निर्माण की उम्मीद

 

#Hardoi 

.

ग्राम पंचायत डही के प्रधान सौरभ प्रताप सिंह "शानू" ने गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री श्याम प्रकाश जी से मुलाकात कर फत्तेपुर गांव से सलेमपुर गांव तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। उन्होंने विधायक के समक्ष ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्याओं को रखते हुए सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की अपील की।

प्रधान सौरभ प्रताप सिंह शानू की मांग पर विधायक श्याम प्रकाश ने सड़क निर्माण को लेकर जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है।

इस दौरान ग्राम प्रधान सौरभ प्रताप सिंह शानू ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांग को गंभीरता से सुनने और सड़क निर्माण के लिए आश्वासन देने पर विधायक श्री श्याम प्रकाश जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।

 

#डी_डी_शुक्ला 

Allfollower सूचना विभाग हरदोई MYogiAdityanath