जोधपुर में सेवाएं दे चुके वीरेंद्र जोशी अब संभालेंगे बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम का दायित्व

जोधपुर में सेवाएं दे चुके वीरेंद्र जोशी अब संभालेंगे बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम का दायित्व

पदोन्नति के बाद बीकानेर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नियुक्त, यात्री सुविधाओं और राजस्व बढ़ाने पर रहेगा फोकस

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में वीरेंद्र जोशी अब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) का दायित्व संभालेंगे। पदोन्नति के बाद उन्हें बीकानेर मंडल में ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बीकानेर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

जोधपुर शहर में जन्मे वीरेंद्र जोशी इससे पहले जोधपुर मंडल में भी मंडल वाणिज्य प्रबंधक के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जोधपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वाणिज्य विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इसके बाद बीकानेर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में उन्होंने यात्री सुविधाओं, टिकट जांच और वाणिज्यिक गतिविधियों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वीरेंद्र जोशी को रेलवे के वाणिज्यिक कार्यों का लंबा अनुभव है। उनकी पदोन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ बीकानेर मंडल में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, टिकट जांच व्यवस्था को मजबूत करने, वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और रेलवे के राजस्व में वृद्धि से जुड़े कार्यों में मिलेगा।