जंगलों में चल रहा आरा जिम्मेदार मौन

उन्नाव। सदर क्षेत्र के करोवन स्थित सरकारी जमीन पर देर रात गांव के शोएब द्वारा हरे पेड़ों को काट दिया गया। जब इसकी सूचना गांव के शिक्षक सेराज अली को लगी तो उन्होंने हरे छायादार पेड़ो की कटान का विरोध किया। और मगरवारा चौकी पुलिस से शिकायत की हालांकि पुलिस का कहना है कि पेड़ बबूल के जंगली है।