गंभीर आरोपों की चर्चा से क्षेत्रीय पुलिस की कार्यशैली और पत्रकारिता की गरिमा पर उठे सवाल,निष्पक्ष जांच की मांग

टड़ियावां में कथित सेक्स रैकेट का जिन्न बोतल से बाहर!

कथित किसान नेता राजन अवस्थी ने पत्रकार डी.डी. शुक्ला को गांव बुलाकर वीडियोग्राफी करने की दी सलाह, बोले कप्तान साहब को दूरभाष पर दे चुका हूं जानकारी!

गंभीर आरोपों की चर्चा से क्षेत्रीय पुलिस की कार्यशैली और पत्रकारिता की गरिमा पर उठे सवाल,निष्पक्ष जांच की मांग

#Hardoi 

टड़ियावां थाना क्षेत्र में कथित सेक्स रैकेट संचालित होने की चर्चाओं ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामला केवल किसी गांव या कुछ लोगों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसने क्षेत्रीय पुलिस की कार्यशैली और पत्रकारिता की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच कथित किसान नेता राजन अवस्थी और पत्रकार डी.डी. शुक्ला के बीच हुई व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

मामले में पत्रकार डी.डी. शुक्ला ने कथित सेक्स रैकेट से जुड़े आरोपों को गंभीर बताते हुए सवाल उठाए और कहा कि बिना ठोस साक्ष्य किसी पर आरोप लगाना उचित नहीं, लेकिन यदि क्षेत्र में ऐसा कोई अवैध धंधा संचालित होने की शिकायत है तो उसकी निष्पक्ष जांच भी जरूरी है।

इसी बातचीत में कथित किसान नेता राजन अवस्थी ने दावा किया कि वह इस मामले से संबंधित दूरभाष वार्ता के माध्यम से कप्तान साहब को जानकारी दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकार डी.डी. शुक्ला को संबंधित गांव पहुंचकर आरोपों में नामित लोगों से मुलाकात करने और वीडियोग्राफी करने की सलाह दी।

अब सवाल यह है कि जब कप्तान साहब तक जानकारी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, तो फिर मामले की जांच और आधिकारिक कार्रवाई की स्थिति क्या है?

सेक्स रैकेट की बात कोई छोटी-मोटी बात नहीं!

गांव की चौपाल पर उठने वाली हर बात को सच नहीं माना जा सकता, लेकिन किसी क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप भी कोई हंसी-मजाक का विषय नहीं है। यह सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं की गरिमा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है।

ऐसे गंभीर आरोपों के बीच क्षेत्रीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है। वहीं पत्रकारों की गरिमा को भी इस बहस में घसीटना उचित नहीं है। पत्रकार का काम किसी की चौखट पर हाजिरी लगाना नहीं, बल्कि जनता के सवालों को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल करना है।

पत्रकार को गांव बुलाने से नहीं, जांच से सामने आएगी सच्चाई!

कथित किसान नेता राजन अवस्थी का पत्रकार को गांव बुलाने और वीडियोग्राफी कराने का संदेश सामने है। लेकिन सवाल यह भी है कि यदि कप्तान साहब को पहले ही जानकारी देने का दावा किया गया है, तो इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष क्या है? क्या कोई शिकायत दर्ज हुई? क्या जांच हुई? क्या संबंधित लोगों के बयान लिए गए?

स्वतंत्र पत्रकार डी.डी. शुक्ला का स्पष्ट सवाल है कि आरोप सही हैं तो निष्पक्ष जांच हो और गलत हैं तो तथ्यों के साथ उनका खंडन कर समाज में भ्रम फैला रहे कथित किसान नेता राजन अवस्थी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पत्रकारिता को चुनौती देने या व्यक्तिगत मुलाकात की सलाह देने से किसी गंभीर आरोप का निपटारा नहीं हो सकता।

अब टड़ियावां पुलिस और पुलिस कप्तान से जनहित में सवाल है_ कथित सेक्स रैकेट से संबंधित शिकायतों और दावों की वास्तविकता क्या है? यदि कप्तान साहब को जानकारी दिए जाने का दावा सही है, तो मामले की जांच की स्थिति सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती?

याद रखिए, गांव की मिट्टी में उठी आवाज को दबाने से सवाल खत्म नहीं होते। पत्रकार का कैमरा किसी की निजी चौखट पर नहीं, बल्कि जनहित और जवाबदेही की ओर मुड़ता है।

न आरोपों को बिना प्रमाण सच माना जाएगा, न गंभीर शिकायतों को यूं ही हवा में उड़ने दिया जाएगा। अब बात बयानबाजी से आगे बढ़कर निष्पक्ष जांच और ठोस साक्ष्यों तक पहुंचनी चाहिए।

रिपोर्ट: डी.डी. शुक्ला_स्वतंत्र पत्रकार, हरदोई

#MYogiAdityanath #HardoiPolice #JournalistSafety #highlightseveryonefollowers #hardoi 

MYogiAdityanath UP Police Pro Cell Hardoi