खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के मार्ग में बदलाव, 4 नवंबर से लागू होगा संशोधित रूट

खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के मार्ग में बदलाव, 4 नवंबर से लागू होगा संशोधित रूट

परिचालनिक कारणों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आसनसोल के बीच बदला गया मार्ग, नवंबर में दोनों दिशाओं में चलेंगे 3-3 फेरे

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए पूर्व अधिसूचित गाड़ी संख्या 09709/09710 खातीपुरा-कोलकाता-खातीपुरा विशेष ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया है। परिचालनिक कारणों के चलते यह ट्रेन अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और आसनसोल के बीच अपने पूर्व निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-कोलकाता विशेष ट्रेन 4 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 3 फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09710 कोलकाता-खातीपुरा विशेष ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल 3 फेरे लगाएगी।

खातीपुरा से कोलकाता जाने वाली ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-कोलकाता बुधवार को खातीपुरा से दोपहर 15:45 बजे रवाना होगी। यह दौसा 16:17, बांदीकुई 17:18, भरतपुर 19:00, ईदगाह आगरा 20:15, टुंडला 21:40 और इटावा 22:58 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद गोविंदपुरी 01:50 बजे और सूबेदारगंज 04:45 बजे होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सुबह 08:20 बजे पहुंचेगी। आगे बक्सर 09:38, आरा 10:40, दानापुर 11:13, पटना 12:00, बख्तियारपुर 12:55, मोकामा 13:58, किऊल 14:55, झाझा 17:20, जसीडीह 17:58, मधुपुर 18:24, चित्तरंजन 19:43 और आसनसोल 20:55 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद दुर्गापुर 21:32, बर्द्धमान 22:46, बैंडेल 23:56 और नैहाटी 00:33 बजे होते हुए शुक्रवार रात 02:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

कोलकाता से खातीपुरा वापसी का समय

गाड़ी संख्या 09710 कोलकाता-खातीपुरा शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे कोलकाता से रवाना होगी। यह नैहाटी 05:48, बैंडेल 06:15, बर्द्धमान 07:33, दुर्गापुर 08:36, आसनसोल 09:08, चित्तरंजन 09:36, मधुपुर 10:35, जसीडीह 11:23, झाझा 14:05 और किऊल 14:58 बजे पहुंचेगी।

आगे मोकामा 15:48, बख्तियारपुर 16:20, पटना 17:10, दानापुर 17:40, आरा 18:15, बक्सर 19:10 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 21:10 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद शनिवार को सूबेदारगंज 00:38, गोविंदपुरी 04:05, इटावा 05:43, टुंडला 08:55, ईदगाह आगरा 09:50, भरतपुर 11:00, बांदीकुई 13:30 और दौसा 13:55 बजे होते हुए दोपहर 14:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति और संशोधित मार्ग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।