कोरिया में पटवारियों के तबादले की चर्चा तेज, रात में सूची तैयार होने की चर्चाओं से उठे सवाल

बैकुंठपुर। जिले में पटवारियों के संभावित स्थानांतरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, राजस्व अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) कार्यालय में पटवारियों के तबादले की सूची तैयार किए जाने की चर्चा है। खास बात यह है कि यह प्रक्रिया देर रात तक चलने की चर्चाओं ने मामले को और सुर्खियों में ला दिया है चर्चा यह भी है कि क्या SDM के स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद पटवारियों की तबादला सूची तैयार की जा रही है? क्या कुछ पटवारियों को उनकी पसंद के हल्के में पदस्थापना मिल सकती है? इन सवालों को लेकर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं हालांकि, तबादला सूची जारी होने और आधिकारिक आदेश सामने आने तक इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि विभाग पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर क्या निर्णय लेता है और सूची कब जारी होती है।