कानपुर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को राहत, विशेष ट्रेन में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

कानपुर-बेंगलुरु विशेष ट्रेन में बढ़ेगी सीटें

कानपुर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को राहत, विशेष ट्रेन में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

11 अक्टूबर से 04131 और 14 अक्टूबर से 04132 में मिलेगी अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

यात्रियों की सुविधा और सीटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली विशेष रेलगाड़ी में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल?सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल में 11 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक चलने वाली सेवाओं में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04132 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल?कानपुर सेंट्रल में 14 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक चलने वाली सेवाओं में भी अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी।

अब 24 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन

अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे। इनमें 10 स्लीपर श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, नौ सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर/डी डिब्बे शामिल रहेंगे।

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी और अन्य जानकारी के लिए राष्ट्रीय रेलगाड़ी पूछताछ प्रणाली या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने की अपील की है।