ओवरहॉलिंग कार्य के चलते कलोल-कड़ी रेलखंड के दो रेलवे फाटक रहेंगे बंद

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में कलोल-कड़ी रेलखंड के बीच रेलवे फाटक संख्या 17 और 15 पर ओवरहॉलिंग एवं रबरयुक्त समपार सतह का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते दोनों रेलवे फाटक निर्धारित अवधि में सड़क यातायात के लिए बंद रहेंगे।

रेलवे फाटक संख्या 17, किलोमीटर 18/17-19, 1 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से 2 अक्टूबर की शाम 8 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ता आवागमन के लिए रेलवे फाटक संख्या 15 का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसी तरह रेलवे फाटक संख्या 15, किलोमीटर 17/01-03, 3 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से 4 अक्टूबर की शाम 8 बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि में सड़क उपयोगकर्ता रेलवे फाटक संख्या 17 से आवागमन कर सकेंगे।

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक रेलवे फाटक का उपयोग करने की अपील की है, ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।