ओम घाट में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

गुरुकुल के विद्यार्थियों को डीपीओ ने स्वच्छता की दिलाई शपथ
फतेहपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा ओम घाट मे गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान करते हुए गंगा घाट की साफ सफाई की गई l ओम घाट में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शपथ दिलाकर कर रैली निकाली गई lकार्यक्रम में जिला गंगा समिति के नामित सदस्य शैलेंद्र शरन सिम्पल संयोजक नमामि गंगे ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ परिवेश से ही हम सब स्वस्थ रहेंगे l वहीं गंगा प्रहरी कल्पना सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया lकार्यक्रम के अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को स्वच्छता की शपथ दिलाई कि ?न हम गंदगी करेंगे और न ही किसी को गंदगी करने देंगे।? साथ ही गंगा नदी को स्वच्छ रखने लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से- आचार्य रामचंद्र तिवारी, आचार्य अखिलेश कुमार वन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी मुलायम सिंह यादव ,वीरेंद्र पांडे, राम प्रकाश, आयुशी तिवारी, माही तिवारी, प्रियंका, दीप्ति, शिवम, अवधेश, ओम गुप्ता, अवधेश कुमार, सुरेंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे l