ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा, 04 आरोपी पुलिस कार्रवाई के दायरे में। 134 पैकेटों से कुल 136.56 किलोग्राम गांजा बरामद।

बालोद पुलिस की गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

 ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा, 04 आरोपी पुलिस कार्रवाई के दायरे में। 134 पैकेटों से कुल 136.56 किलोग्राम गांजा बरामद।

  बालोद, जिले में अबतक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है,ओडिशा से गांजा खरीदकर छत्तीसगढ़ में खपाने का नेटवर्क संचालित, करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही किया गया है,

🔹 प्रकरण में कुल 138.551 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹69,27,550 है, बरामद किया गया।

🔹 गांजा तस्करी में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन, 01 मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल फोन एवं ₹13,000 नगद सहित कुल अनुमानित ₹85,72,550 की संपत्ति जप्त।

 *ANTF टीम की लगातार कार्रवाई* 

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री चन्द्रकांत गवर्ना एवं डीएसपी श्री विनय साहू के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ANTF बालोद की टीम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है

 *मामले का संक्षिप्त विवरण* 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सनौद में अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में दिनांक 21.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अरकार निवासी भीषम सतनामी अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर ग्राम अरकार रवाना होकर सूचना की तस्दीक की गई। मौके पर संदेही आरोपी भीषम सतनामी, पिता शत्रुघन सतनामी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अरकार, थाना सनौद, जिला बालोद के कब्जे से उसके घर में रखे दो पैकेट एवं पुड़िया में कुल 1.995 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष विधिवत गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गांजा कहां से प्राप्त किया गया था, इस संबंध में आरोपी भीषम सतनामी से बारीकी से पूछताछ करने पर उसने ग्राम अरकार निवासी कामता प्रसाद कोसरे से गांजा खरीदना बताया। इसके आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाते हुए गांजा सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

👮 *पुलिस की कार्रवाई एवं तस्करी नेटवर्क का खुलासा* 

 *प्रथम कड़ी* ? आरोपी भीषम सतनामी से गांजा बरामद

पुलिस द्वारा आरोपी भीषम सतनामी के कब्जे से कुल 1.995 किलोग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा गांजा ग्राम अरकार निवासी कामता प्रसाद कोसरे से खरीदना बताया गया। आरोपी भीषम सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 *द्वितीय कड़ी* ? कामता प्रसाद कोसरे से पूछताछ में सप्लायरों का खुलासा

विवेचना की अगली कड़ी में पुलिस द्वारा संदेही कामता प्रसाद कोसरे से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि विगत लगभग एक वर्ष से ग्राम खप्परवाड़ा निवासी ओमप्रकाश पटेल एवं कुलेश्वर पटेल, जो दोनों सगे भाई हैं, उसके गांव में आकर गांजा बिक्री करते थे।

कामता प्रसाद के अनुसार उसने दोनों भाइयों से गांजा खरीदा तथा उसे स्थानीय स्तर पर छोटी मात्रा में बिक्री करने के लिए भीषम सतनामी को बेचा।

आरोपी कामता प्रसाद के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम ₹3,000 नगद एवं गांजा सप्लाई के संबंध में बातचीत करने हेतु उपयोग किए जाने वाले मोबाइल फोन को जप्त किया गया।

 *तृतीय कड़ी* ? ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले दो सगे भाइयों का खुलासा एवं बड़ी बरामदगी

कामता प्रसाद कोसरे से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खप्परवाड़ा पहुंचकर संदेही ओमप्रकाश पटेल एवं कुलेश्वर पटेल की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा गांव के बाहर घेराबंदी कर दोनों भाइयों को पकड़ा गया तथा उनसे गांजा तस्करी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों भाइयों द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में खेती का काम छोड़कर उन्होंने महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CQ 1575 खरीदा था। वाहन को किराये पर चलाने के लिए वे कोलकाता एवं बनारस जाते थे। वाहन के संचालन में नुकसान एवं किश्तों का भुगतान नहीं हो पाने के कारण उन्होंने पिकअप वाहन को भिलाई फल मंडी में किराये पर लगा दिया तथा फल-सब्जी लाने के लिए ओडिशा जाने लगे।

दोनों भाइयों द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से इस अवैध कारोबार को बढ़ाया गया। एक बार में लगभग 10 से 20 किलोग्राम गांजा खरीदकर लाते थे तथा अपने घर में छिपाकर रखते थे।

तलाशी के दौरान लोहे की पेटी एवं दीवान के अंदर छिपाकर रखे गए कुल 134 पैकेटों में 136.56 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹68,27,800 है, बरामद कर जप्त किया गया।

इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक महिंद्रा पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।

🏍️ *जप्त सामग्री का विवरण* 

1. गांजा

? कुल बरामदगी: 138.551 किलोग्राम।

? अनुमानित कीमत: ₹69,27,550।

2. महिंद्रा पिकअप वाहन

? वाहन क्रमांक: CG 07 CQ 1575।

? अनुमानित कीमत: ₹15,00,000।

3. मोटरसाइकिल

? वाहन क्रमांक: CG 08 BF 9607।

? अनुमानित कीमत: ₹1,07,000।

4. मोबाइल फोन

? कुल संख्या: 04 नग।

? अनुमानित कीमत: ₹25,000।

5. नगद रकम

? गांजा बिक्री की रकम: ₹13,000।

इस प्रकार प्रकरण में कुल ₹85,72,550 की अनुमानित कीमत की संपत्ति जप्त की गई।

🛑 आरोपियों के नाम एवं पता

1. भीषम सतनामी, पिता शत्रुघन सतनामी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अरकार, थाना सनौद, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)।

2. कामता प्रसाद कोसरे, पिता स्व. बलराम कोसरे, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम अरकार, थाना सनौद, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)।

3. ओमप्रकाश पटेल, पिता पुनाराम पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)।

4. कुलेश्वर पटेल, पिता पुनाराम पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खप्परवाड़ा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)।

 

⚖️ *वैधानिक कार्रवाई* 

 

प्रकरण में विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध अपराध में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट जोड़ी गई है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 👨🏻?✈️*सराहनीय भुमिका* 

 

निरीक्षक सोनसिंग सोरी थाना प्रभारी सनौद, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दिलीप साहू, सउनि नंद कुमार साहू, विश्वजीत मेश्राम,

प्र.आर. हीरदेराम कोलियारा, रामप्रसाद भुआर्य

आरक्षक, गौकरण यादव, टिकेन्द सोरी, दमन वर्मा, टिकेश साहू, लोकेश सिन्हा, गोविन्द साहू, किरण यदु, पिलेश्वर कंवर, 

महिला टिकेश्वरी साहू

 

सायबर सेल बालोद से 

सउनि धरम भुआर्य सायबर सेल प्रभारी बालोद, 

प्र.आर. भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही रूमलाल चुरेन्द्र

आरक्षक आकाश सोनी, भोपसिंह साहू, राहुल मनहरे, संदीप यादव, आकाष दुबे, पुरन देवागंन, मिथलेष यादव, गुलजारी साहू, योगेश पटेल

 

🚔 बालोद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।*बालोद पुलिस ? सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।*