एनएफआर मुख्यालय और पांच मंडलों में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

एनएफआर मुख्यालय और पांच मंडलों में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की ओर से 26 नवंबर 2026 को मुख्यालय मालीगांव सहित सभी पांच मंडलों में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।मालीगांव स्थित एनएफआर मुख्यालय के डॉ. भूपेन हजारिका सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व महाप्रबंधक विवेक खरे ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, एनएफआर निर्माण मुख्यालय में महाप्रबंधक (निर्माण) आशीष बंसल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।इसी क्रम में एनएफआर के पांच मंडलों कटिहार, अलीपुरद्वार, रंगिया, लामडिंग और तिनसुकिया में भी संविधान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे जोन में रेल कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस आयोजन में भाग लिया।उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम के माध्यम से रेल कर्मचारियों को याद दिलाया गया कि संविधान के आदर्श केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जनसेवा में भी उनका पालन जरूरी है। यात्रियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार, प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और सभी को समान रेल सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में संवैधानिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने यह जानकारी दी।