एटा: विधानसभा-106 जलेसर में विकास को नई गति, सात मार्गों के नव निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति मिली।

🚩 विधानसभा-106 जलेसर में विकास को नई गति 🚩
विधानसभा-106 जलेसर की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में क्षेत्र के 07 महत्वपूर्ण मार्गों के नवनिर्माण कार्यों हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।�
स्वीकृत मार्गों का विवरण?
🔹 अवागढ़-जलेसर मार्ग पर आकराबाद बंबा के आगे मोड़ से नगला लक्ष्मण मार्ग का नवनिर्माण।
🔹 ग्राम जलूखेड़ा से दोषपुर मार्ग का नवनिर्माण।
🔹 ग्राम बसई से महापुर तक मार्ग का नवनिर्माण।
🔹 ग्राम सोना से बलीपुर मार्ग का नवनिर्माण।
🔹 ग्राम बसई से गढ़िया मौजमपुर तक मार्ग का नवनिर्माण।
🔹 ग्राम खेड़ानूह से नगला चाँद मार्ग का नवनिर्माण।
🔹 जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग से पटना सिकंदरपुर मढ़ी मार्ग का नवनिर्माण।
इन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति प्राप्त होगी। 🚧🛣️
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।�