एटा/जलेसर: जलेसर-अवागढ़ मार्ग से नगला लक्ष्मण तक 72 लख रुपए की लागत से बनेगी सड़क, भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शिलान्यास।

एटा/जलेसर: जलेसर-अवागढ़ मार्ग से नगला लक्ष्मण तक 72 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क, भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शिलान्यास

जनपद एटा की जलेसर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए जलेसर-अवागढ़ मार्ग से नगला लक्ष्मण तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 1200 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 72 लाख रुपये की लागत आएगी।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भाजपा विधायक जलेसर संजीव कुमार दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष रमेश पाल सिंह, अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश सरानी, अमित गुप्ता, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शीलेश गौतम, जिला मंत्री दिनेश लोधी, पिछड़ा मोर्चा मंत्री भजनलाल कुशवाहा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव राणा, पूर्व जिला मंत्री रामजी लाल राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ?राजू?, नोहखास मंडल अध्यक्ष आशु ठाकुर और सकरौली मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाह सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस सड़क के निर्माण से नगला लक्ष्मण सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय ग्रामीणों को सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बेहतर संपर्क मार्ग का लाभ मिल सकेगा।

 

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।