उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 20 रेलकर्मी सम्मानित

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने उत्कृष्ट एवं सतर्कतापूर्वक कार्य करने वाले 20 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। 28 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा धनंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं निरीक्षक मौजूद रहे।

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने पुरस्कृत कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों ने जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य से अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती है। रेल परिचालन को सुरक्षित और संरक्षित बनाए रखना सभी रेलकर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में लोकनाथ मिश्रा, अमृत राज भारतीय, कल्लू, मधुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, धनंजय यादव, अरविन्द कुमार यादव, नैना कनौजिया, कुन्दन कुमार, श्याम कुमार, सौरभ चन्द्र शुक्ला, काजल कुमारी, छवि लाल कुँवर, प्रवेश मीना, सुरेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, राम गोपाल, नेतराम मीना, तारा शंकर, अरविन्द कुमार मीना और विनोद कुमार सरोज शामिल रहे। इन कर्मचारियों ने विभिन्न स्टेशनों और विभागों में अपनी जिम्मेदारियों का सतर्कतापूर्वक निर्वहन करते हुए रेल संरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।