अजमेर स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़े के तहत हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

अजमेर। राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत अजमेर रेलवे स्टेशन पर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति अजमेर के सदस्यों के साथ स्टेशन के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने हिंदी की विभिन्न रचनाओं का कविता पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लक्ष्मी सैन ने प्रथम,निरंजन वर्मा ने द्वितीय तथा गौरव सैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमेर स्टेशन प्रबंधक रवीश कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन अजमेर स्टेशन अधीक्षक राजीव सेन ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जगदीश प्रसाद यादव एवं एम.आई. हाशमी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।