अँधेरी रातों में जुल्म का सीना चीरने निकले एसपी अशोक कुमार मीणा, कछौना कोतवाली में अचानक धमक पड़े कप्तान साहब!

अँधेरी रातों में जुल्म का सीना चीरने निकले एसपी अशोक कुमार मीणा, कछौना कोतवाली में अचानक धमक पड़े कप्तान साहब!

औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली, कार्यालय से बंदीगृह तक हर व्यवस्था की खुलवाई परतें

#Hardoi

. 

अँधेरी रातों में सुनसान राहों पर जब आम आदमी चैन की नींद सोता है, तब कानून के रखवाले अपनी जिम्मेदारी निभाने सड़कों पर उतरते हैं। जुल्म, अपराध और लापरवाही के खिलाफ इसी तेवर का नाम है पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा साहब!

जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा अचानक कछौना कोतवाली जा पहुंचे। कप्तान साहब को अचानक सामने देखकर पुलिस महकमे में हलचल मच गई। किसी को भनक तक नहीं लगी कि साहब कब पहुंच जाएंगे और किस व्यवस्था की पोल खुल जाएगी!

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों का रखरखाव, शिकायतों के निस्तारण और पुलिस की कार्यशैली को बारीकी से परखा। इसके बाद बंदीगृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर महिलाओं की शिकायतों और उनके निस्तारण की व्यवस्था की जानकारी हासिल की।

इतना ही नहीं, कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था भी जांची। संबंधित पुलिसकर्मियों को साफ निर्देश दिए कि अभिलेख दुरुस्त रहें, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और थाने आने वाले हर पीड़ित को सम्मानजनक व्यवहार मिले।

कप्तान का साफ संदेश_वर्दी पहनना काफी नहीं, जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी!

एसपी अशोक कुमार मीणा ने दो टूक निर्देश दिए कि थाना परिसर की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की शिकायतों को टालने के बजाय उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। पुलिस की पहचान उसके रौब से नहीं, बल्कि जनता को मिलने वाले न्याय और सुरक्षा से होनी चाहिए।

कछौना कोतवाली में कप्तान साहब का अचानक पहुंचना महज निरीक्षण नहीं, बल्कि लापरवाह कार्यशैली के लिए एक साफ संदेश था।

क्योंकि जब कप्तान खुद मैदान में उतरता है, तो वर्दीधारियों को भी अपनी जिम्मेदारी याद आ जाती है।

अपराधियों के लिए सख्ती, पीड़ितों के लिए सहारा और लापरवाही करने वालों के लिए जवाबदेही_यही होनी चाहिए खाकी की असली पहचान!

✍️ डी डी शुक्ला हरदोई 

#highlightseveryone #HardoiPolice #हरदोई