Chandauli News: चकिया थानाध्यक्ष रहे अर्जुन सिंह की हुई भावुक विदाई, व्यापारी, पत्रकारों और एक-एक व्यक्तियों के आंखों से छलके आंसू, 

चकिया में छोड़ गए एक अलग ही छाप, कई कामों के लिए हमेशा किए जाएंगे याद

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। कोतवाली के थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह अपने 13 महीने के शानदार कार्यकाल बिताने के बाद अब जिले के मुगलसराय कोतवाली के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। गुरुवार की दोपहर स्थानीय चकिया कोतवाली में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिस्म व्यापारी, पत्रकारों और समाजसेवियों ने अर्जुन सिंह को भावुक विदाई दी। अर्जुन सिंह को चकिया से विदा करते हुए हर व्यक्ति की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे। लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट करने के साथ ही साथ दर्जनों फूल मालाओं से लाद दिया। हालांकि लोगों को भाव देखकर अर्जुन सिंह भी अपने आंखों के आंसुओं को रोक ना सके।

अपने 13 महीने के कार्यकाल में अर्जुन सिंह ने नगर सहित क्षेत्र में तमाम ऐसे सार्वजनिक और सामाजिक काम किया है। जिसके लिए हमेशा वह याद किए जाएंगे। वहीं उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधों पर पूर्ण तरीके से रोकथाम लगाकर रखा था। उन्होंने कई हत्या सहित, तस्करी और चोरी मामले का ईमानदारी पूर्वक खुलासा किया।और कई अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया।
लोगों ने विदाई समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि अब तक चकिया कोतवाली को ऐसे प्रभारी कभी ना तो मिले थे और ना ही भविष्य में मिलेंगे जिस तरीके से उनका व्यवहार और उनका विचारधारा और उनकी कार्यशैली का तो कोई तुलना ही नहीं है, उनका एक अलग ही अंदाज है। लोगों ने कहा कि ऐसे अधिकारी की अभी कुछ दिन और जरूरत थी लेकिन विभागीय चीजों में बदलाव होता है और तबादले होते रहते हैं ऐसे में एक अमिट छाप छोड़कर के अर्जुन सिंह चकिया से जा रहे हैं जो कि लोग हमेशा याद रखेंगे।

हालांकि अर्जुन सिंह एक ऐसे तेजतर्रार और होनहार अधिकारियों में गिने जाते हैं जिसके वजह से ही उनको जिले की सबसे चर्चित और बाद कोतवाली क्षेत्र मुगलसराय का प्रभार दिया गया है। अब वहां पर जाकर वह अपने कार्यों का बखूबी निर्वहन करेंगे। हालांकि देर शाम पहुंच कर अर्जुन सिंह ने मुगलसराय कोतवाली का चार्ज संभाल लिया।

इस दौरान व्यापारी राजकुमार मोदनवाल अशोक कुमार गुप्त,विष्णु जायसवाल, मनोज चौहान, अरविंद मोदनवाल, समाजसेवी प्रदीप गुप्ता, सभासद रवि गुप्ता, दिनेश कसौधन, समाजसेवी राजन गुप्ता, समाजसेवी सुनील यादव, पूर्व प्रधान राजीव पाठक,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता, शुभम मोदनवाल, नीरज गुप्ता, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।