नदी में डूबे किशोरों का अन्तिम संस्कार नम आंखों के सामने एक साथ हुआ

आलापुर (अंबेडकर नगर) | थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम माझा कम्हरिया के दो किशोरो की कल नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई जिनका अंतिम संस्कार आज हजारों नम आंखों के सामने एक साथ किया गया। मालूम हो अविनाश यादव पुत्र विवेक यादव निवासी ग्राम माझा कम्हरिया उम्र लगभग 17 वर्ष एवं प्रियांशु यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी ग्राम उलटहवा देवारा आजमगढ़ उम्र लगभग 15 वर्ष जो ननिहाल आया था और मां बाप की इकलौती संतान था मृतक के मां बाप हिमाचल प्रदेश से सुबह जब घर पहुंचे तो बेटे के शव को देखकर होश हवास खो दिया। गांव का माहौल चीख पुकार मे हर तरफ करुण क्रंदन से गमगीन हो गया।दोनों किशोर का एक साथ शव हजारों लोगों की उपस्थिति में उठाया गया और दोनों शव का एक साथ शव दाह किया गया। घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया पूरे इलाके में कोहराम मच गया हजारों की संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे वहीं परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अवधेश गौतम, मित्रसेन यादव, बिंद्रेश, ग्राम प्रधान उमापति यादव, सन्तोष यादव, अशोक यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।