*एआरटीओ ने अभियान चलाकर 60 ई–रिक्शों का किया चालान।

*एआरटीओ ने अभियान चलाकर 60 ई?रिक्शों का किया चालान।*

एटा : जनपद मुख्यालय में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) द्वारा शासन के निर्देशानुसार अपंजीकृत ई रिक्शों को पूर्ण रूप से बन्द करने के मद्देनजर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप जनपद एटा में दौड़ रहे हज़ारों अपंजीकृत ई रिक्शों को चिह्नित करते हुए उनके ऊपर शिकंजा कसा जा रहा है। आरटीओ एटा सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप अपंजीकृत ई रिक्शा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में हमने 40 ई रिक्शों को बन्द किया है और 60 ई रिक्शों का चालान किया है। यह अभियान 1अप्रैल 2025 से 30अप्रैल 2025 तक चलाया जाएगा। अपंजीकृत ई रिक्शा के विरुद्ध अभियान चलने से ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है और कुछ ई रिक्शा चालक स्वयं अपनी मर्जी से ई रिक्शों को कटवा रहे हैं। जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के चलने वाले ई रिक्शों की वजह से काफ़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब इन बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शों पर पूरी तरह से रोक लगाने की मुहिम तेज़ हो गई है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।