दिवा और मुब्रा के बीच रेल सेक्शन (कन्वर्जन) रूपांतरण के लिए 20/21 को विशेष यातायात और पावर ब्लॉक

दिवा और मुब्रा के बीच रेल सेक्शन (कन्वर्जन) रूपांतरण के लिए 20/21 को विशेष यातायात और पावर ब्लॉक

मध्य रेल, मुंबई मंडल दिनांक 20/21.04.2025 और 22/23.04.2025 को दिवा और मुंब्रा के बीच एचएम/41/900-41/800 पर रेल सेक्शन रूपांतरण के लिए अप लाइनों पर विशेष यातायात और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा।

यह ब्लॉक दिवा और मुंब्रा के बीच दिनांक 20/21.04.2025 (रविवार/सोमवार रात्रि) और 22/23.04.2025 (मंगलवार/बुधवार रात्रि) को 01.00 बजे से 5.00 बजे तक परिचालित किया जाएगा।

दिनांक 20/21.04.2025 (रविवार/सोमवार रात्रि) को ब्लॉक के कारण होने वाले परिवर्तन निम्नानुसार होंगे

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलशन

ट्रेन संख्या 15181 मऊ-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस को दिवा में 6वीं लाइन पर 03.05 बजे से 03.30 बजे तक (25 मिनट) रेगुलेट किया जाएगा

ट्रेन संख्या 11020 बनारस-सीएसएमटी एक्सप्रेस को कल्याण में 03.00 बजे से 3.15 बजे तक (15 मिनट) रेगुलेट किया जाएगा।

दिनांक 22/23.04.2025 (मंगलवार/बुधवार रात्रि) को ब्लॉक के कारण होने वाले परिर्तन निम्नानुसार होंगे

ट्रेन संख्या 12102 शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस को दिवा में 03.05 बजे से 03.30 बजे (25 मिनट) तक 6वीं लाइन पर रेगुलेट किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 11020 बनारस-सीएसएमटी एक्सप्रेस को कल्याण में 03.00 बजे से 3.15 बजे (15 मिनट) तक रेगुलेट किया जाएगा।

ब्लॉक अवधि के दौरान दिवा और ठाणे के बीच 6वीं लाइन पर कुछ अप मेल ट्रेनें चलेंगी।

ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग करें.