*पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस दे रही दबिश।

*पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने पत्थर मारकर किया क्षतिग्रस्त, उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस दे रही दबिश।*


एटा/जलेसर। दिनांक-14/15.04.2025 की रात्रि में थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहनपुर में अज्ञात लोगों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी की प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों पर कार्यवाही के संबंध में स्थानीय थाना जलेसर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है।

घटना के अनावरण हेतु थानास्तर से टीम गठित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना पर दो पक्ष लोधी राजपूत व जाटव आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए आमने सामने आ गए थे। जिन्हें मौजूद पुलिस बल द्वारा समझा बुझाकर हटा दिया गया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है , अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कैंप किया जा रहा है। अराजक तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।