सुखबीर सिंह बादल पंजाब को एक नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे: भोगल

नई दिल्ली 14 अप्रैल (मनप्रीत सिंह खालसा):- स. सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणी अकाली दल का दोबारा राष्ट्रीय प्रधान बनने पर कुलदीप सिंह भोगल ने उनको शुभकामनायें दी है । पूर्व सेक्रेटरी जनरल शिरोमणी अकाली दल, दिल्ली प्रदेश व उत्तराखण्ड के डेलीगेट स. कुलदीप सिंह भोगल ने प्रेस को दिये बयान में कहा कि स. सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणी अकाली दल के डेलीगेटों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय प्रधान बनाया गया है । उन्होंने कहा कि स. सुखबीर सिंह बादल पंजाब को एक नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे और 2027 के चुनाव में एक बार फिर सच्चाई की जीत होगी। उन्होंने कहा कि माननीय स. प्रकाश सिंह बादल जी को जिस तरह पंजाब की जनता अपने पलकों पर बिठाकर 5 बार मुख्यमंत्री बनाया इसी तरह स. सुखबीर सिंह बादल को भी 2027 में जनता पुनः मुख्यमंत्री बनाकर आप सरकार के दलदल से पंजाब को बाहर निकालेगी। क्योंकि आज पंजाब के कारण पंजाब की हालत देश-दुनियां में बदनाम हो रही है, लॉ एण्ड ऑर्डर के नाम की कोई चीज नहीं बची है, लोगों के बीच आप सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों का एक बार फिर से शिरोमणी अकाली दल पर भरोसा जागा है और जिस तरह से माननीया हरसिमरत कौर बादल जी ने पिछले दिनों देश की संसद में पंजाब और देश के हित में ज्वलंत मुद्दों को उठाया उससे प्रदेश एवं देश भर के पंजाबियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे कई लोकप्रिय नेता जो शिरोमणी अकाली दल को छोड़कर चले गए हैं, उनको पार्टी में वापसी पर पूरा मान-सत्कार दिया जाएगा।