नेताजी सुभाष चन्द्र बोस फाउंडेशन ने 3 दिन में 2 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

पहला शहर कोतवाली तो वहीं दूसरा किशनी थाना क्षेत्र में मिला था अज्ञात शव

पंकज शाक्य

मैनपुरी- मैनपुरी की समाजसेवी संस्था नेताजी सुभाष चन्द्र बोस फाउंडेशन की टीम लगातार मैनपुरी में लावारिस शवों के वारिश बनाकर उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जिसपर संस्था नेताजी सुभाष चन्द्र बोस फाउंडेशन ने बीते 3 दिनों के अंदर 2 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। वहीं फाउंडेशन ने अब तक लगातार 20 शवों का अंतिम किया है।

मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के भाँवत चौराहे के रेलवे क्रॉसिंग के समीप तखत पर एक लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसपर शहर कोतवाली पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किया और 72 घंटे तक शव मैनपुरी के पोस्टमार्टम पर रखा रहा। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो गुरुबार को फाउंडेशन के लोगों के साथ शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया।

वहीं दूसरा मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के फरेंजी के पास मिले अज्ञात 40 वर्षीय शव को भी 72 घंटे तक शिनाख्त के प्रयास पुलिस ने किये। लेकिन उनकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के लोगों से संपर्क किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के लोगों ने मैनपुरी के शमशान घाट पर पुलिस की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज से दोनों अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया।

वहीं अंतिम संस्कार कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अवनीश शाक्य, अतुल सक्सेना, अरुण यादव, अंकित गुप्ता, शैलू राठौर, डॉ. सुरेश यादव, प्रवीण पाण्डेय, जीतू प्रजापति, मुकेश कुमार, अनुभव सक्सेना, रोहित सक्सेना, गोविन्द दिवाकर के अलावा किशनी पुलिस के अजय कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।