हरदोई में सम्राट अशोक जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल, गोपामऊ विधानसभा में होगा

हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के मुरादपुर तिराहा पर शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मौर्या समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सम्राट अशोक के विचारों और उनके उत्कृष्ट कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर मौर्या ने बताया कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में कई लोकहितकारी कार्य किए, जिनका उल्लेख इस कार्यक्रम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे सम्राट अशोक ने समाज की भलाई के लिए कार्य किए थे, वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से अब तक सरकार समाज के हर वर्ग?गांव, गरीब, शोषित, पिछड़े और दलितों के उत्थान के लिए काम कर रही है।

राजकिशोर मौर्या ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्राट अशोक के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और सम्राट अशोक के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेंगे। इस मौके पर इंद्रपाल कुशवाहा समेत पूरे जनपद से मौर्या समाज के लोग शामिल हुए।