पू. सी. रेलवे ने अतिरिक्त 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पू. सी. रेलवे ने अतिरिक्त 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की

होली सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को सुविधा प्रदान करने के लिए नई दिल्ली-कटिहार-नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल, नई दिल्ली-कामाख्या-नई दिल्ली और चंडीगढ़ जं.-कटिहार-चंडीगढ़ जं. के बीच सात जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें केवल एक फेरा के लिए चलेंगी, जिससे यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा विकल्प सुनिश्चित होगा।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04072 (नई दिल्ली-कटिहार) 12 मार्च, 2025 को नई दिल्ली से 14:45 बजे रवाना हुई और गुरुवार को कटिहार 14:00 बजे पहुंची। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 04071 (कटिहार-नई दिल्ली) 13 मार्च, 2025 को कटिहार से 18:45 बजे रवाना हुई और अगले दिन नई दिल्ली 18:00 बजे पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04074 (आनंद विहार टर्मिनल - जोगबनी) 12 मार्च, 2025 को आनंद विहार टर्मिनल से 19:00 बजे रवाना हुई और अगले दिन जोगबनी 23:00 बजे पहुँची। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 04073 (जोगबनी - आनंद विहार टर्मिनल) 14 मार्च, 2025 को जोगबनी से 06:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल 08:25 बजे पहुँचेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04076 (नई दिल्ली - कामाख्या) 12 मार्च, 2025 को नई दिल्ली से 19:15 बजे रवाना हुई और शुक्रवार को कामाख्या 08:30 बजे पहुँचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 04075 (कामाख्या ? नई दिल्ली) 14 मार्च, 2025 को कामाख्या से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को नई दिल्ली 03:30 बजे पहुँचेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04078 (नई दिल्ली - कटिहार) 13 मार्च, 2025 को नई दिल्ली से 14:45 बजे रवाना हुई और अगले दिन कटिहार 14:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 04077 (कटिहार - नई दिल्ली) 14 मार्च, 2025 को कटिहार से 18:45 बजे रवाना होकर अगले दिन नई दिल्ली 18:00 बजे पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04080 (आनंद विहार टर्मिनल - जोगबनी) 13 मार्च, 2025 को आनंद विहार टर्मिनल से 19:00 बजे रवाना हुई और अगले दिन जोगबनी 23:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 04079 (जोगबनी ? आनंद विहार टर्मिनल) 15 मार्च, 2025 को जोगबनी से 06:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल 08:25 बजे पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04084 (नई दिल्ली - कामाख्या) 13 मार्च, 2025 को नई दिल्ली से 19:15 बजे प्रस्थान हुई और शनिवार को कामाख्या 08:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 04083 (कामाख्या ? नई दिल्ली) 15 मार्च, 2025 को कामाख्या से 16:00 बजे प्रस्थान होकर सोमवार को नई दिल्ली 03:30 बजे पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04508 (चंडीगढ़ जं. ? कटिहार) 12 मार्च, 2025 को चंडीगढ़ जंक्शन से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को कटिहार 03:45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 04507 (कटिहार - चंडीगढ़ जंक्शन) 14 मार्च, 2025 को कटिहार से 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन चंडीगढ़ जंक्शन 14:50 बजे पहुंचेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और समाचार पत्रों और पू. सी. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी जारी किए जा रहे है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करने से पहले विवरण की जांच करें।