आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

जालंधर (विशाल) दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी संगठन को और मजबूत करने में लग गई है। पार्टी द्वारा 23 फरवरी से23 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिस में आम आदमी पार्टी ने एक करोड़ लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इसलिए देश के सभी राज्यों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा रहा है। इस अभियान के तहत आज जालंधर के वार्ड नंबर 65 गाँधी कैंप में जालंधर उत्तरी हल्का से sc विंग के प्रधान हरबंस घई जी द्वारा चलाया गया।जिस में बड़ी संख्या में इलाके के लोगो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सुरिंदर कुमार ने और बाकि इलाके के लोगो ने बड़ी संख्या में दूसरी राजनितिक पार्टीयो को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके उप प्रधान डॉ संजीव शर्मा जालंधर शहरी के प्रधान डॉ शिव द्याल माली जी विशेष रूप में पहुचे और पार्टी में शामिल हुए युवाओ का पार्टी का सिरोपा डाल कर आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इसी मौके पर उप प्रधान डॉ संजीव शर्मा और जालंधर शहरी के प्रधान डॉ शिव दयाल माली जी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की हर नागरिक की वोट बहुत महत्वपूर्ण है हर नागरिक को साफ़ पानी। सस्ती बिजली और मुफत इलाज देना हर सरकार का फ़र्ज़ है। उन्होंने कहा दिल्ली में लोगो को जब फ्री इलाज अच्छे स्वास्थय और सस्ते दामों पर बिजली मिल सकती है तो पंजाब में कांग्रेस सरकर पंजाब वासियो को ऐसी सुविधाएं क्यों नहीं दे रही उत्तरी हल्का इंचार्ज लखविंदर सिंह लखा ने कहा की चुनाव से पहले कैप्टन सरकार ने पंजाब के लोगो से हर घर नौकरी और युवाओ को फ़ोन देने की घोषणा की थी पर अभी तक उन्होंने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया इस मोके पर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रेजिडेंट सोनू लूथरा,परवेज, इक़बाल सिंह मालिक ,बाबा सोमनाथ जी, विशाल, मनी,विजय कुमार रवि कुमार भूपिंदर कुमार राजकुमार मनी कुमार,सुभाष भगत सुरिंदर कुमार आदि मौजूद थे