फिरोजपुर मंडल में अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों तथा रेलगाड़ियों में महिला रेलकर्मियों द्वारा ड्यूटी की गई।

फिरोजपुर मंडल मेंअतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को फिरोजपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों तथा रेलगाड़ियों में महिला रेलकर्मियों द्वारा ड्यूटी की गई। महिला रेलकर्मियों द्वारा स्टेशन मास्टर, ट्रेन मेनेजर, पॉइंट्समैन, लोकोपायलट, टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग एवं रिजर्वेशन स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल आदि पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाई । फ़िरोज़पुर मंडल में महिलाओं की उपस्थिति रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाले कार्यों में भी प्रभावी रूप से है, जिनमें भरपूर सजगता की जरुरत होती है। फिरोजपुर मंडल में लोकोपायलट, पॉइंट्समैन तथा स्टेशन मास्टर कैडरों में भी महिलाएं अहम् भूमिकाएं निभा रही है।मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मकसद सम्पूर्ण विश्व की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक तौर पर सशक्त करना है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल में अब महिलाओं की भागीदारी निरन्तर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले रेलवे में महिलाएं केवल ऑफिस में कार्य करती थी, लेकिन अब वे लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, ट्रेन मेनेजर (गार्ड), इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रही है, जिनका योगदान असाधारण है। उन्होंने सभी महिला रेलकर्मियों से अपील किया कि वे अपना कार्य निष्ठा-पूर्वक करें तथा देश की तरक्की में सहयोग करें।