उप्र पुलिस भर्ती दौड़ में 6 अभ्यर्थी गिरे सभी के पैर में फैक्चर

बरेली पीएसी के मैदान में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में दौड़ के दौरान 6 अभ्यर्थी गिर गए सभी अभ्यर्थी के पैरों में फैक्चर हो गया 108 एंबुलेंस के द्वारा सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए जिला बदायूं के थाना बिसौली गांव परसिया निवासी 25 वर्षीय राम लखन पुत्र भगवान दास सिंह पीएसी के मैदान में दौड़ लगा रहे थे 12 वा राउंड चल रहा था तभी अचानक राम लखन गिर गए और उनके पैर में फैक्चर हो गया राम लखन को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।जिला बदायूं के थाना बिसौली के गांव धनुपुरा निवासी 22 वर्षीय विशेष कुमार पुत्र अनीश पाल सिंह पीएसी के मैदान में दौड़ लगा रहे थे 9 राउंड हो गए थे तभी अचानक गिर गए और पैर में फैक्चर हो गया।जिला बदायूं के थाना बिसौली के गांव नूरपुर निवासी 27 वर्षीय मुरारी लाल पुत्र अगन लाल पीएसी मैदान में राउंड लगा रहे थे 11राउंड हो गए थे तभी अचानक गिर गए और उनके पैर में फैक्चर हो गया उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया हैं।विपिन पुत्र घनश्याम थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव डूंडा सुनाली निवासी पुलिस भर्ती की दौड़ लगा रहा था 11 राउंड हो गए थे तभी अचानक गिर गए और पैर में फैक्चर हो गया।जिला शिकोहाबाद के नगला बातू निवासी 27 वर्षीय हरेंद्र पुत्र नाहर सिंह दौड़ लगाते समय अचानक गिर गए और उनके पैर में भी फैक्चर हो गया। जिला फिरोजाबाद के चंदा मार्केट निवासी 24 वर्षीय पंकज पुत्र भूप सिंह पीएसी के मैदान में पुलिस भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की दौड़ लगा रहे थे अचानक गिर गए उनके पैर में फैक्चर हो गया। सभी को 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है