सरकारी बाबू द्वारा अधिवक्ता से मारपीट प्रकरण मे बार एसोसियेशन ने कमेटी का किया गठन। दो दिन का वर्क सस्पेंड

श्रीगंगानगर बार एसोसियेशन द्वारा जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर की गई दोषी कार्मिक बाबू के निलम्बन की मांग, सेकड़ो की संख्या मे बार एसोसियेशन के सदस्य रहे उपस्थित।

श्री गंगानगर।

वीरवार को सांखिकिय विभाग के एक बाबू विनोद गुप्ता के द्वारा अधिवक्ता प्रेटी सिंह के साथ की गई मारपीट को लेकर अधिवक्ताओं मे सोमवार को भी बेहद रोष रहा।

प्रेस सचिव बार एसोसियेशन एडवोकेट सुमेश शर्मा ने बताया की इस घटना क्रम को लेकर बार एसोसियेशन के हाल मे आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त अधिवक्ता उपस्थित हुए।

आम सभा का आयोजन अध्यक्ष जसवन्त सिंह भादू,उपाध्यक्ष विनोद सिवर, सचिव अशोक सैनी के सानिध्य मे आयोजित की गई।

इस आम सभा मे अध्यक्ष जी द्वारा दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल का प्रस्ताव सदन मे रखा। जिस पर समस्त उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। सभा को पीड़ित अधिवक्ता प्रेटी सिंह द्वारा समस्त घटनाकर्म का विवरण सदन मे रखा। उसके द्वारा कार्मिक बाबू के खिलाफ पूर्व मे की गई शिकायत का की जानकारी भी सदन मे रखी गई।

सदन को पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहाँ की प्रशास्निक दबाव के कारण ही FIR दर्ज करवाने मे भी जोर आ गया था। उन्होंने निदनीय घटना करार किया।

सदन को राधेश्याम गोयल, पूर्व अध्यक्ष जशवीर मिशन, जोली भाटिया, बलराज पब्बी, प्रवीण आहूलुवालिया, नरेंद्र प्रसाद, रणजीत सारड़ीवाल, भुरामल स्वामी, चरणदास कम्बोज , लक्ष्मण सिंह,बार संघ राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य नवरंग चौधरी, ओम रावल ने भी संबोधित किया।।

वरिष्ठ अधिवक्ता चरणदास कंबोज, नवरंग चौधरी,ओम रावल के द्वारा अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहाँ की प्रेटी सिंह एक शांत स्वभाव व कर्म शील अधिवक्ता है उसके खिलाफ वर्तमान तक कोई भी शिकायत नही आई। क्यों की अधिवक्ता आफिसर ऑफ द कोर्ट होता है इसलिए उन्हे नियम और जानकारी के लिए अक्सर अधिकारियों कर्मचारियों के पास जाना पड़ता है। प्रेटी सिंह भी इसी लिए गया था। कार्मिक विनोद गुप्ता के व्यवहार को लेकर समस्त अधिवक्ताओं मे रोष है।

जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम दिये ज्ञापन मे कहाँ है की विनोद गुप्ता सांठ गांठ कर सदेव पब्लिक डीलिंग वाली जगहो पर पोस्टेड रहा है वो आम जन ही नही अधिवक्ताओं के साथ भी सदेव अभद्र व्यवहार पैसों के लिए करता है। उन्होंने कहाँ की विनोद गुप्ता द्वारा जान बुझ कर स्वय लोक दस्तावेज फाड़े व नेमप्लेट तोड़ी फिर अधिवक्ता प्रेटी सिंह पर झूठा मुकदमा 55/2025 कोतवाली मे दर्ज करवाया।

अधिवक्ताओं मे चरणदास कंबोज, सीताराम विश्नोई,राजेश ग्रेवाल, राजनिश सिडाना, एस पी एस खुराना, हरजीत सिंह जोली, साहिल कुमार, अभिसार, राहुल सोनी, हिमांशु गुप्ता, विशाल आहुजा, विक्रम पुनिया, रमनप्रीत सिंह, अनिल सोनी, महेंद्रा, कुंदन लाल जोशी, लक्ष्मण, रणजीत सारड़ीवाल,डॉ भुवनेश शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या मे अधिवक्ता ज्ञापन देने मे मौजूद रहे।

अधिवक्ता प्रेटी सिंह के अनुसार घटनाक्रम:---

अधिवक्ता प्रेटी सिंह ने बताया की वह जन्म प्रमाण पत्र मे करेक्शन की जानकारी लेने दोपहर 3.20 बजे के आस पास सांखिकिय विभाग मे कार्यरत कार्मिक विनोद गुप्ता के पास गये थे।

विनोद गुप्ता को दस्तावेजो के सम्बन्ध मे बोलने पर उसने दस्तावेज देखने से मना कर दिया।

अधिवक्ता द्वारा उन्हे लोकसेवक होने के नाते सही काम करने का कहाँ तो विनोद गुप्ता भड़क गया और कहने लगा की तुमने मेरी शिकायत की है तुम्हारा काम भी नही करूँगा न दस्तावेज देखूंगा।

अधिवक्ता द्वारा विनोद गुप्ता को यह बोलकर की तुम्हारी शिकायत उच्च अधिकारियों से करूँगा , वापिस आने लगा तो विनोद गुप्ता ने रास्ता रोक कर पाइप द्वारा पगड़ी पर वार किया जिस से पगड़ी गिर गई।

इसके उपरांत बाजू पर भी वार किया। वहाँ मौजूद अधिवक्ताओं व कर्मचारीयो ने बीच बचाव कर किया। विनोद गुप्ता द्वारा की गई मारपीट से अधिवक्ता प्रेटी सिंह के बहुमुखी चोटें आई है। साथ ही उनकी पगड़ी भी सिर से नीचे गिर गई।

सरकारी बाबू द्वारा अधिवक्ता से मारपीट प्रकरण मे बार एसोसियेशन के द्वारा कमेटी का किया गठन:--

प्रेस सचिव एडवोकेट सुमेश शर्मा ने बताया की

बार एसोसियेशन के अध्यक्ष जसवन्त भादू, सचिव अशोक सैनी, उपाध्यक्ष विनोद सिवर की अनुसंशा पर इस प्रकरण को लेकर कमेटी का गठन किया गया।

कमेटी मे निर्वाचित तीनो पदाधिकारियों के अलावा पूर्व अध्यक्ष सीताराम विश्नोई, चरण दास कम्बोज, सज्जन सिंह, सुभाष मिड्ढा, जगरूप सिंह, ओम रावल, राजीव कौशिक, राजकुमारी जैन, विजय रेवाड़, हरप्रीत सिंह जोली, पूर्ण घोड़ेला, राजेश ग्रेवाल, भगवनाराम जयपाल को रखा गया है। यह कमेटी इस प्रकरण पर प्रशास्निक दृष्टि से आगामी कार्यवाही के लिए सवतंत्र होकर कार्य करेगी