गीदम महाविद्यालय में यातायात सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

गीदम 29 जनवरी 2025। शासकीय आदर्श महाविद्यालय, जावंगा में राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S.) के अंतर्गत शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के आदेशानुसार मॉडल महाविद्यालय, जवांगा में एनएसएस विभाग द्वारा यातायात सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री संजय यादव, नगर निरीक्षक, कोतवाली दंतेवाड़ा, तथा उप निरीक्षक जितेन्द्र त्रिपाठी थे।

कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं ने यातायात नियमों एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाना, और सड़क संकेतों को समझने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
इस कार्यशाला का संचालन एनएसएस समन्वयक श्री सुरेन्द्र महला द्वारा किया गया। सभी शिक्षकगण एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों से संबंधित सवाल पूछे और अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
अंत में, श्री सुरेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यशाला ने छात्रों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।