बरहनी गांव में पुरानी रंजिश की वजह से हुई मारपीट व फायरिंग, अभिषेक सिंह ने दी तहरीर, कंदवा पुलिस कर रही है जांच

चंदौली । कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी गांव के अभिषेक सिंह ने थाने में तहरीर देकर सोमवार को सायंकाल घर के दरवाजे पर बैडमिंटन खेलने के दौरान लगभग आधा दर्जन लोगों के द्वारा दरवाजे पर आकर लोहे की रॉड से मारपीट करते हुए जानलेवा हमले के लिए फायरिंग की सूचना पुलिस को दी है, जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। 

 बरहनी गांव के निवासी अभिषेक सिंह ने कंदवा थाना को लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि सोमवार को सायंकाल वह अपने बड़े भाई व गांव के लोगों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे तभी कम्हरिया गांव के नागार्जुन सिंह और  जेवरियाबाद के अविनाश सिंह, शुभम सिंह, ऋषभ सिंह अपने अन्य मित्रों के साथ मोटरसाइकिल से हमारे दरवाजे पर आए और गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। अचानक हमले से बचने के लिए हम लोग घर एवं गौशाला में भाग रहे थे। इस दौरान मारपीट करते हुए असलहे से फायरिंग भी की गयी। साथ ही सभी को जान से मारने की धमकी दी।


 जब आसपास के लोग घटना को देखकर जुटे तो हमलावर भागने लगे। भागते समय उनकी  मोटर साइकिल छूट गई है और मौके से जिंदा कारतूस भी मिला हुआ है। हमलावरों की छूटी हुई मोटर साइकिल को रामपुर बरहनी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा कब्जे में ले ली गई है।


इस संबंध में कंदवा थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में एक महीने पहले बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें मुकदमा पहले से ही पंजीकृत की किया गया है। आज मार खाए पक्ष द्वारा इन लोगों के ऊपर हमला किया गया है, लेकिन फायरिंग की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है, क्योंकि आसपास के लोगों ने फायरिंग की आवाज नहीं सुनी है। जांच की जा रही है। 

एक मुश्त समाधान योजना : आज फिर 125 लोगों का कटा कनेक्शन, गांव-गांव कैम्प लगाकर बकाए बिल की हो रही वसुली