चकिया।खबर का हुआ असर, शासनादेश के 24 घंटे बाद आज सुबह खुली नगर पंचायत प्रशासन की नींद,नगर में लगे तिरंगे को आधा झुकाया

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते 26 दिसंबर को एम्स में निधन हो गया था। निधन की सूचना से पूरे देश में अशोक की लहर दौड़ गई।पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने स्वस्थ व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। इसी के साथ ही भारत सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। वही प्रदेश में राजकीय घोषित कर दिया गया राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया। शॉप के बीच चकिया नगर पंचायत द्वारा शासन के आदेशों को अवहेलना करते हुए पहले तो नगर के गांधी पार्क में लगाए गए तिरंगे को आधा नहीं झुकाया गया। जब इस खबर को सिटी अपडेट न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो नगर पंचायत प्रशासन की रात भर सोने के बाद सुबह नींद खुल गई।बाद में शासनादेश के 24 घंटे बाद अंततः गांधी पार्क में लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया।

हालांकि जनपद के मुगलसराय स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में लगे तिरंगे को पहले ही झुका दिया गया था वही चकिया के सोनहुल स्थित सीआरपीएफ ग्रुप ट्रेनिंग सेंटर के परिसर में लगे तिरंगे को 7 दिन के अशोक की सूचना पर झुका दिया गया है।