अराजक तत्वों ने शिलापट्ट तोड़ कर किया पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे का अपमान, ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली जनपद के सकलडीहा विकास खंड के मधुबन ग्राम सभा में चंदौली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे का ग्राम सभा में इंटरलॉकिंग के कराए गए कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री की फोटो सहित शिलापट्ट ग्राम प्रधान उर्मिला देवी की भी फोटो के सहित लगाया गया था। जिसको बीती रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया । शिलापट्ट को कई भागों में तोड़ते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे का अपमान किया गया है।

जब सुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश पांडेय उर्फ बंटी को इस घटना की जानकारी हुई तो तत्काल मौके पर पहुंचे और 112 नंबर को फोन कर मामले की जानकारी दिया। जिस पर पुलिस पहुंच गई । सदर थाना अध्यक्ष को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।

इस संबंध में मधुबन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश पांडेय उर्फ बंटी ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में वर्ष 2022,...23 के वित्तीय वर्ष में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था जिस पर निवर्तमान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय का बोर्ड लगाया गया था। उस बोर्ड को चोरी कर लिया गया था तो दूसरा बोर्ड मैंने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की फोटो के साथ लगाकर दो दिन पहले ही जाम करवाया था। जिसको गांव के कुछ अराजक तत्वों द्वारा बीती रात कई भागों में तोड़ते हुए हमारे पूर्व केंद्रीय मंत्री का अपमान किया गया है। हम लोग इस अपमान को सहन नहीं कर सकते।

इसकी सूचना मैं तत्काल 112 नंबर को दी है और थाना अध्यक्ष महोदय को भी जानकारी घटना की दे दी गई है। हमारी मांग है कि तत्काल पुलिस चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ नियमाअनुसार कठोर कार्यवाही करें।